हमसे कोई गलती हुई होगी जो हिमाचल में कांग्रेस सरकार आई: साक्षी महाराज

By: Shilpa Tue, 26 Dec 2023 4:49:06

हमसे कोई गलती हुई होगी जो हिमाचल में कांग्रेस सरकार आई: साक्षी महाराज

उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हमसे कोई गलती हुई होगी कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। आने वाले समय में यहां पर कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सोनिया गांधी को भेजे निमंत्रण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। बोले कांग्रेस यदि अपने अपराधों की क्षमा मांगती है, तो अच्छी बात है। साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह विचार व्यक्त किया।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन नहीं ठग बंधन है। अपने आप को बचाने के लिए सब इकट्ठा हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार करने वालों से एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का खौफ है। अपनी जान बचाने के लिए यह गठबंधन बना है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम सबको ठीक कर देंगे

अयोध्या में हो रहे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि अब पूरा देश भगवा में हो जाएगा। अटक से लेकर कटक, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जय श्रीराम का नारा लगेगा। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम को विराजमान होने दीजिए। धनुष बाण से सबको ठीक कर देंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com